चार शावकों से फिर गुलजार हुआ पन्ना टाइगर रिजर्व
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से फिर खुशखबरी मिली है। यहां बाघिन टी-6 ने अपने छठवें लिटर में 4 शावकों को जन्म दिया है। चारों शावक अपनी मां के साथ जंगल में चहल-कदमी करते हुए देखे गये हैं। पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से फिर खुशखबरी मिली है। यहां बाघिन टी-6 ने अपने छठवें लिटर में 4 शावकों को जन्म दिया है। चारों शावक अपनी मां के साथ जंगल में चहल-कदमी करते हुए देखे गये हैं। क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए आज बताया कि शावकों के साथ बाघिन टी-6 की पहली फोटो शुक्रवार 26 मार्च को प्राप्त हुई है। शावकों की उम्र लगभग 2 से 3 माह की है, जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। तीन माह में हुआ 13 शावकों का जन्म क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा ने चार नन्हे शावकों के जन्म पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि बीते 3 माह में यहां पर 13 शावकों का जन्म हुआ है, जो निश्चित ही पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए गर्व और खुशी की बात है। आपने कहा कि आने वाले दिनों में यहां अन्य दूसरी बाघिन भी शावकों को जन्म देने वाली हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इन चार...